समूह से सर्वांगीण विकास होता है: गीता बिन्द खेतासराय शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समूह से सर्वांगीण विकास होता है: गीता बिन्द

खेतासराय, जौनपुर। विकास खंड शाहगंज सोंधी के सभागार में बुधवार की दोपर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की समस्याओं को सुना शीघ्र ही उसको निस्तारण करने के लिए आश्वस्त किया।जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक सर्वे के मुताबिक बालिकाओं से अधिक बालक यौन शोषण के शिकार होते हैं बच्चों को गुड़ टच, बैड टच के बारे जागरूक करना चाहिए। यदि कोई बालक एक बार यौन शोषण का शिकार हो गया हो।उम्र भर उस घटना से उबर नहीं पता है।

डिप्टी सीएमओ राजीव यादव ने आयुष्मान कार्ड व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दिया।बाल पुष्टाहार अधिकारी सुरेश यादव एवं महिला थानाध्यक्ष श्यामा तिवारी ने सुरक्षा के बारे में जानकारी दिया। सभी शिकायती पत्र को सीडीएम सदर न्यायिक अर्चना देवी ने संज्ञान में लेते हुए न्याय का भरोषा दिलाया। कार्यक्रम से पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने बुकें देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सूर्य प्रकाश यादव, एडीओ पंचायत संजय यादव, अवधेश तिवारी, एडीओ राकेश कुमार, संदीप द्विवेदी, प्रिंकेश कुमार, सचिव मो0 शाहिद, विनोद कुमार, अजय यादव, भोले यादव, बीपीएम सुजीत मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें