क्षेत्राधिकारी ने किया पुलिस बूथ का उद्घाटन – सुरेरी जौनपुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्षेत्राधिकारी ने किया पुलिस बूथ का उद्घाटन
सुरेरी- थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित नव निर्मित पुलिस बूथ का क्षेत्राधिकारी मडियाहूं गिरेंद्र कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने बताया कि पुलिस बूथ के उद्घाटन का उद्देश्य है कि क्षेत्रीय लोगों को पुलिस की सहायता तत्काल मिल सके, पुलिसकर्मी उक्त बूथ पर तैनात रहेंगे।

जिससे क्षेत्र में कोई भी घटना या दुर्घटना होती है तो पुलिस सूचना पर जल्द से जल्द पहुंच कर पीड़ित की सहायता प्रदान कर सके। कार्यक्रम के दौरान पंकज सिंह, सिंटू सिंह, टिंकू सिंह, बृजेश मिश्रा, गोलू, कल्लू प्रधान, बच्चन सिंह सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहें।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें