कोटा का बेटे युवा नयन प्रकाश गांधी ने इंटरनेशनल यूथ डेवलेपमेंट कॉन्क्लेव में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व – राजस्थान Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कोटा का बेटे युवा नयन प्रकाश गांधी ने इंटरनेशनल यूथ डेवलेपमेंट कॉन्क्लेव में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

गांधी ने सात देशों और भारत के विभिन्न राज्यों से आए आमंत्रित डेलिगेशन में मुख्य वक्ता ,पेनल डिस्कशन में राजस्थान का किया प्रतिनिधित्व

हाल ही में यूनाइटेड नेशन्स के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के लक्ष्योनुरूप दिव्या युवा मंच द्वारा चार दिवसीय चतुर्थ अंतराष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन भारत की राजधानी दिल्ली के नजदीकी हरियाणा राज्य के सिरसा में स्थित एक छोटे से कस्बे ऐलनाबाद में सात देशों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । इस अंतरराष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन में कोटा शिक्षा नगरी के युवा मैनेजमेंट विश्लेषक डॉ नयन प्रकाश गांधी सुपुत्र रामदयाल गांधी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सतत् विकास हेतु भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के महत्व एवं युवा सशक्तिकरण की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर मुख्य वक्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना व्याख्यान दिया।

राजस्थान हाड़ौती के एकमात्र अंतराष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान मुंबई विश्विद्यालय के एलुमनाई गांधी ने दिया प्रभावशाली व्यक्तव्य

कांफ्रेंस कोऑर्डिनेटर समीक्षा ने बताया कि गांधी भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन के एकमात्र इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पॉपुलेशन साइंसेज ( आईआईपीएस ) मुंबई विश्विद्यालय से जनसंख्या अध्ययन क्षेत्रीय योजना के प्रशिक्षित एलुमनाई है ,जो उनकी विशिष्ट कटिबद्धता और योग्यता को इंगित करता है । कार्यक्रम के प्रोजेक्ट हेड सुभाष चौहान ने बताया कि युवा गांधी कई वर्षों से कारपोरेट युवा स्किलिंग अपस्किलिंग ,सोशल डेवलेपमेंट क्षमता संवर्धन ,युवा मोटिवेशन ,युवा करियर प्रबंधन स्पेशलिस्ट ,विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं की परियोजनाओं के अटूट प्रबंधन का नेतृत्व कर रहे है जो इस जमीनी स्तर के अंतरराष्ट्रीय युवा विकास सम्मेलन में आमंत्रित सम्मिलित युवाओं के लिए सम्मान की बात है। राजस्थान कोटा शिक्षा नगरी एवं संभाग से एकमात्र युवा मैनेजमेंट विश्लेषक नेशनल यूथ एक्सीलेंस अवॉर्डी ,विश्व युवा संगठन भारत के एशियाई संयुक्त निदेशक एवं आईसीसीआई के नेशनल सेक्रेट्री डॉ नयन प्रकाश गांधी सतत् विकास हेतु भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के महत्व एवं युवा सशक्तिकरण की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जिसमें युवा जनसंख्या पैंतीस की उम्र तक का सर्वाधिक प्रतिशत है ।हमारे माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा अपने मन की बात में,गवर्नेंस इकोसिस्टम में भारत के युवाओं को आगे बढ़ाने का हमेशा विजन रखते आए है। आज मेरा युवा भारत, डिजिटल इंडिया मिशन ,पीएम युवा 3.0 मेंटरिंग यंग ऑथर, पीएम इंटर्नशिप स्कीम-2025,स्किल इंडिया मिशन ,सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मीट, अपग्रेडेड नई शिक्षा नीति ,एम्स ,आईआईटी,ट्रिपल आईटी ,एनआईटी ,आईआईएम आदि पूरे भारत में लगातार बढ़ोतरी एवं विभिन्न प्रकार के सभी इनिशिएटिव यशस्वी प्रधानमंत्री का यूथ लेड एंपावरमेंट की और दिशाबोध करता है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत का स्वप्न युवाओं को लगातार मोटिवेट कर आगे बढ़ते रहने को और यूथ इन गवर्नेंस ,पॉलिटिक्स ,एडमिनिस्ट्रेशन सभी में युवाओं की सक्रिय भागीदारी हो तभी देश आगे बढ़ेगा ।गांधी ने आगे अपने व्यक्तव्य में बताया कि आज सर्वाधिक युवा पॉपुलेशन भारत देश पर पूरे विश्व की निगाहे टिकी है आज का युवा डिजिटल इकोसिस्टम से स्वयं को परिवार को और राष्ट्र को तकनीक से जुड़कर चाहे शिक्षा ,स्वास्थ्य ,या कृषि सभी क्षेत्रों में स्वयं को उन्नत बना सकता है। तकनीक का बेहतर उपयोग करने से सतत् विकास में सबसे बड़ी समस्या गरीबी वह लगातार दूर हो रही है ,आज गांव में बैठा आम व्यक्ति ग्लोबल कनेक्टिविटी कर सकता है आगे बढ़ सकता है ,अब जज्बा जुनून और उचित मार्गदर्शन सब के साथ युवा आगे बढ़ कर अपना मार्ग प्रशस्त कर रहा है । भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए भारत की युवा पॉपुलेशन एक बहुउपयोगी ,बहुआयामी डेमोग्राफिक डिविडेंड के कारण भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व की आर्थिक प्रगति और नवोन्मेष का आधार है ।

गांधी के बेहतर व्यक्तव्य और पेनल डिस्कशन के दौरान युवाओं की राष्ट्र निर्माण की भूमिका पर सभी डेलीगेट्स ने प्रशंसा की । गांधी को इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में पद्म श्री अलंकृत भारत सरकार श्री गुरविंदर सिंह , भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सांसद एवं एचएससीएफ़डीसी की चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता दुग्गल ,दिव्य युवा मंच के प्रेसिडेंट सुभाष चौहान,स्थानीय ऐलनाबाद नगरपालिका चेयरमैन श्री राम सिंह सोलंकी , अंतरराष्ट्रीय लाइफ कोच मोटीवेटर बी .के.भारत भूषण एवं अनेकों गणमान्य की उपस्थिति में कोटा राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने पर मोमेंटो ,शिल्ड एवं पगड़ी द्वारा सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम के प्रोजेक्ट हेड अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मानित दिव्या युवा मंच के प्रेसिडेंट सुभाष चौहान ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ जॉर्जिया, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, लाइबेरिया, नाइजीरिया व अन्य देशों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय युवा प्रतिभाओं ने यूनाइटेड नेशन्स के सतत् विकास के लक्ष्यों की प्रगति हेतु स्वयं को कटिबद्ध किया ।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें