चंद्रा साहित्य परिषद ट्रस्ट द्वारा अनेकों विभूतियाँ हुए सम्मानित – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंद्रा साहित्य परिषद ट्रस्ट द्वारा अनेकों विभूतियाँ हुए सम्मानित
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24*7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी। चंद्रा साहित्य परिषद ट्रस्ट इंदिरा नगर चितईपुर, द्वारा तीसरे स्थापना दिवस व चंद्रावती नरेश जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन, वाग्देवी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं संगीतमय बुद्ध वंदना से हुई। प्रथम सत्र में स्व चंद्रावती नरेश की चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात केक कटा व सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकार, पत्रकार व समाजसेवियों को उनकी सेवाओं के लिए संस्था ने अशोक प्रियदर्शी, सिद्ध नाथ शर्मा सिद्ध, हरि वंश सिंह “बवाल”, डॉ कैलाश सिंह विकास एवं अखलाक “भारतीय” को चंद्रा साहित्य गौरव, चंद्रा साहित्य सौरभ, चंद्रा साहित्य भूषण, चंद्रा साहित्य रत्न, तथा चंद्रा पत्रकारिता सेवा में माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम, प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया I सभी विभूतियों ने अपने उद्गार में चंद्रा साहित्य परिषद के सम्मान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया I
‘कीर्ति नाम धन्य चंद्रावती नरेश जीवन वृतांत” विषय पर संगोष्ठी में डॉ महेंद्र नाथ तिवारी अलंकार, डॉ कैलाश सिंह विकास, डॉ छोटे लाल सिंह मनमीत, अतुल श्रीवास्तव, इंजी0 राम नरेश “नरेश” ने चंद्रावती नरेश को नारी सशक्तिकरण समर्थक तथा आज के परिवेश में बालिका शिक्षा को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया। द्वितीय सत्र में ख्यातिलब्ध मंच संचालक नाथ सोनांचली के संचालन, परमहंस तिवारी ‘परम’ की अध्यक्षता व भुलक्कड़ बनारसी के मुख्य आतिथ्य में काव्य संध्या का आयोजन हुआ, जिसमे कवियों द्वारा हर विधा के गीत, गजल एवं हास्य व्यंग की रचना पढ़ीं गई I इस अवसर पर आनंद कुमार सिंह अन्ना, राम बली मिश्रा, अतुल श्रीवास्तव, परमहंस तिवारी परम, दीपक दबंग, भुलक्कड़ बनारसी, गिरीश पांडेय काशिकेय, हरिवंश सिंह बवाल, राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू, डॉ छोटेलाल सिंह मनमीत, सिद्धनाथ सिद्ध, माधुरी मिश्रा, मधुलिका राय, साधना शाही, संध्या मौर्य, अजय कुमार विमल, तेज बली अनपढ़, संतोष प्रीत, संगीता मिश्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थेI कार्यक्रम समापन पर कवि इंजीनियर राम नरेश “नरेश” ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें