लड़की को हुआ लड़की से प्यार,किसी भी कीमत पर अलग होने को नही तैयार,देर रात थाने में चलता रहा मान मनौव्वल – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लड़की को हुआ लड़की से प्यार,किसी भी कीमत पर अलग होने को नही तैयार,देर रात थाने में चलता रहा मान मनौव्वल

शाहगंज(जौनपुर) ये प्यार भी बड़ा अजीब चीज़ होता है न जीने देती है न मरने देती है।आखिर मामला दिल का जो ठहरा।फिर वो दिल जिस दिल पर फिदा हो जाये।उसके बाद उन्हें अलग करना बहुत टेढी खीर होती है।

कुछ ऐसा ही मामला सोमवार की रात्रि कोतवाली आया जहां एक लड़की को एक लड़की से ही प्यार हो गया।और दोनों किसी भी कीमत पर अलग होने को तैयार नही हैं।

बताया जाता है की नगर से सटे एक गांव निवासी काजल(परिवर्तित नाम)जो अपने ग्राम सभा मे सहायक ग्राम पंचायत पद पर काम करती है।उसका सम्पर्क गोरखपुर निवासी एक युवती सिमरन(परिवर्तित नाम)से प्यार हो जाता है।धीरे धीरे इनका प्यार परवान चढ़ने लगता है और एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा लेती हैं।मगर कहा जाता है न की इश्क और मुश्क छुपाए नही छुपता वैसे ही इन दोनों का प्यार का पता इनके परिजनों को लगता है तो इनपर बंदिशें भी लगनी शुरू हो जाती है।परिजनों की सबसे बड़ी समस्या यह थी की एक लड़की को एक लड़की से कैसे अलग किया जाय।जबकि दोनों एक दूसरे अलग होने को तैयार नही हो रही थी।


खैर समय आगे बढ़ता है।इनका प्यार और भी गहरा होता जाता है।कहा जाता है की काजल एक माह पूर्व अपनी लड़की प्रेमी सिमरन से मिलने गोरखपुर चली जाती है और एक माह तक दोनों एक साथ ही वहीं रहते हैं।
किसी तरह जब काजल के परिजनों को पता चला तो सोमवार की रात मामला कोतवाली पहुँचा जहां काजल और सिमरन भी मौजूद थी।


काजल के परिजनों ने उसे समाजिक मान मर्यादा का बहुत हवाला दिया मगर इसका कोई फायदा नही हुआ।दूसरी तरफ सिमरन भी अपनी बातों पर अड़ी रही।रात में ही कोतवाली पुलिस ने सिमरन के परिजनों गोरखपुर को सूचना दिया और थाने आने की बात कही।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक इस मामले का कोई हल नही निकल सका था।
दूसरी तरफ सिमरन के परिजन गोरखपुर से शाहगंज के लिए निकल चुके थे।
सिमरन और काजल एक दूसरे के सम्पर्क में कैसे आये इस बात पता नही चल सका। कहा जाता है की सिमरन गोरखपुर में किसी रेडीमेड कपड़े की दुकान पर जॉब करती है।और ये दोनों सोशल मीडिया के द्वारा एक दूसरे के सम्पर्क में आये थे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें