पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड के मामले में कार्यवाही:: इनामी अपराधी सिकंदर पर खेतासराय पुलिस ने कसा शिकंजा,एसपी ने घोषित किया 10 हजार का इनाम – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इनामी अपराधी सिकंदर पर खेतासराय पुलिस ने कसा शिकंजा,एसपी ने घोषित किया 10 हजार का इनाम,पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की सुपारी दे कर कराई थी हत्या

शाहगंज, जौनपुर । जिले के शाहगंज में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की सुपारी देकर हत्या कराने वाले कुख्यात अपराधी सिकंदर आलम पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। एसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देशन पर शाहगंज के डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान की अगुवाई में खेतासराय थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने शुक्रवार को पूरे नगर में लाउडस्पीकर से एनाउंस कराते हुए उसके गांव पाराकमाल, अरंद, अरनवला, डंडसौली, डोभी समेत अन्य इलाके में डुगडुगी पिटवाई।


पुलिस ने कहा कि खेतासराय थाना क्षेत्र के पारा कमाल निवासी सिकंदर आलम पुत्र अब्दुल जब्बार के खिलाफ वर्ष 1997 से अब तक खेतासराय और शाहगंज में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट आदि के 9 मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 2012 में गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
26 मार्च 2025 को हत्या समेत दो गंभीर मामलों में वांटेड होने के बाद उस पर 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। इसके पहले उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 82, 83 और एनबीडब्लू जारी हो चुका है। फिर भी यह वांटेड अपराधी खेतासराय, शाहगंज व जिले की पुलिस टीम के हाथ नहीं लगा।
थानाध्यक्ष खेतासराय श्री ने कहा कि सिकंदर आलम के बारे में जो कोई भी गुप्त सूचना देगा । उसे पकड़वाएगा पुलिस की ओर से ₹10 हजार का इनाम दिया जाएगा।


शाहगंज के डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान के मुताबिक पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या बीते 13 मई 2024 कोजमीन प्लाटिंग को लेकर विवाद के चलते की गई थी। उसकी हत्या के लिए सिकंदर आलम ने कुख्यात अपराधी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस को 10 लाख की सुपारी दी थी। जिसमें ₹50 हजार नगद दिया था बाकी काम होने के बाद। प्रिंस बीते वर्ष पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। बाकी पैसे बकाया था। सिकन्दर आलम के जेल में बंद दोस्त मो. हासिम के जरिए प्रशान्त सिंह से बात तय हुई थी। नीतीश ने यह भी खुलासा किया कि प्रशान्त ने उसे पीने खाने के लिए पांच हजार रुपए दिया था।
पुलिस ने उस दौरान हुई वारदात के वक्त अपाची गाड़ी चला रहे प्रिंस के साथी नीतीश कुमार राय को भी पिछले दिनों गिरफ्तार किया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त सफेद अपाची बरामद की गई थी।


पूर्व भाजपा विधायक का रहा क़रीबी
शाहगंज के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या से रातों-रात सुर्खियों में आए सिकंदर आलम पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी पाराकमाल थाना खेतासराय
पुलिस का खास चहेता था। जानकार बताते हैं कि
शाहगंज के पूर्व भाजपा विधायक बांकेलाल सोनकर के कार्यकाल में सिकंदर आलम तत्कालीन भाजपा मंडल अध्यक्ष का खास सिपहसालार था।
भाजपा का झंडा लगी गाड़ियों से घूमना और गरीब असहाय लोगों की विवादित, सस्ती जमीनों को डरा धमका कर जबरिया लिखवाना सिकंदर आलम की
आदत में शुमार।


आज भी है करोड़ों की जमीन का मालिक

सत्ता शासन की बेहद ही करीब रहने वाला कुख्यात अपराधी सिकंदर आलम आज भी करोड़ों की जमीन का मालिक है। बड़े व्यावसायिक क्षेत्र शाहगंज, खेतासराय समेत आसपास के क्षेत्र में उसके आधा दर्जन गुर्गे आज भी बेखौफ तरीके से घूम रहे हैं। जिनका काम है विवादित जमीनों को खरीद कर प्लाटिंग करना।
शाहगंज के डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आशुतोष की सुपारी जमीन प्लाटिंग को लेकर शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव निवासी सिकन्दर आलम ने दी है। 10 लाख की सुपारी में 50 हजार नकद मिला था।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें