नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 11 अप्रैल से,जानिए किन-किन कार्ड धारकों को मिलेगा राशन – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 11 अप्रैल से, जानिए किन-किन कार्ड धारकों को मिलेगा राशन – जौनपुर

जौनपुर : जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह अप्रैल 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण माह 11 अप्रैल 2025 से 25 अप्रैल 2025 के मध्य कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।


जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा0 गेहूं तथा 21 किग्रा चावल ( 35 किग्रा० ) तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 2.00 किग्रा0 गेहूं एवं 3.00 किग्रा चावल प्रति यूनिट (कुल 05 किग्रा० प्रति यूनिट) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें