महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम थाना बेकनगंज में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन – कानपुर उत्तर प्रदेश Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम थाना बेकनगंज में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर। दिनांक 08.04.2025 को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) श्री दिनेश त्रिपाठी व अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना बेकनगंज में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं पुलिस-जन सहभागिता को लेकर चर्चा की गई।

महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य महिलाओं को एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं सहयोगी वातावरण प्रदान करना है, जहां वे अपनी शिकायतें सहजता से दर्ज करा सकें। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अनवरगंज भी मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश Purvanchal24x7 News

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें