पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आएंगे जौनपुर, स्व. धर्मराज यादव को देंगे श्रद्धांजलि – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखिलेश यादव आज आएंगे जौनपुर, स्व. धर्मराज यादव को देंगे श्रद्धांजलि

जौनपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को जौनपुर दौरे पर आ रहे हैं।

वे जिले के खुटहन विकास खंड अंतर्गत पिलकिछा गांव में दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचेंगे, जहां वे खुटहन की पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरजूदेई के दिवंगत पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दी है। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें