खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री ने जौनपुर नगर में मोहल्ला रासमंडल स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री ने जौनपुर नगर में मोहल्ला रासमंडल स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर के पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास किया

जौनपुर। एक करोड़ छह लाख रुपये इक्यावन रुपए की लागत से बड़े हनुमान जी का प्रसिद्ध मन्दिर रासमण्डल निकट सिपाह का पर्यटन विकास कार्य का आज खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) माननीय गिरीश चन्द्र यादव जी द्वारा  प्रकांड आचार्य डॉ रजनीकांत द्विवेदी, डॉ गंगाधर शुक्ला व प. जटाशंकर जी द्वारा विधि विधान मंत्रोच्चारण, पूजन व शिलान्यास करके शुभारंभ किया
   सदर विधानसभा क्षेत्र के सिपाह स्थित बड़े हनुमान जी   का मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है यहां नगर क्षेत्र के अलावा बहुत दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं मंदिर का परिषर बहुत बड़ा और बहुत जर्जर स्थिति में है।


खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  माननीय गिरीश चन्द्र यादव जी ने बड़े हनुमान जी के मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की  पर्यटन विकास की दृष्टि से मंदिर का जीड़ोधार  करना अत्यंत आवश्यक है , इस मंदिर से लाखों करोड़ों लोगों की आस्था जुडी हुई है मंदिर की स्थिति काफी जज्जर है, जिसकी स्वीकृत शासन ने दे दी थी।


     शिलान्यास के अवसर पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी ने कहा कि बड़े हनुमान जी का मंदिर जनपद का बहुत प्रसिद्ध मंदिर है, जनपद के लोगो के आस्था का केंद्र भी है आज शिलान्यास के इस मंदिर पुनर्निर्माण की शुरुआत हो जाएगी, इसके अलावा पांच और मंदिर के जीड़ोद्धार का कार्य हमारी सरकार ने स्वीकृति किया है।
इसके अलावा नगर क्षेत्र 40 और सड़कों के पुर्ननिर्माण का कार्य स्वीकृति हो चुका , जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा।
उच्च शिक्षा आयोग़ के सदस्य डॉ आर एन त्रिपाठी जी कहा कि जनपद जितना विकास कार्य अपने विधानसभा क्षेत्र राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव जी ने कराया है उतना अभी किसी ने नहीं कराया है।


  शिलान्यास के कार्यक्रम प्रमुख रूप से डॉ विमला सिंह, डॉ राम सूरत मौर्य, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, डॉ कमलेश निषाद, श्रीमती सारिका सोनी, प्रशांत सिंह, अजय यादव जी ,उपेंद्र मिश्रा जी, आशीष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव जी ,विकास शर्मा जी, संतोष त्रिपाठी जी, नंदलाल यादव जी ,संतोष मौर्य सुनील यादव, वसंत प्रजापति, पीयूष गुप्ता जी और सरदार जसविंदर सिंह और प्रमुख लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ब्रह्मेश शुक्ल जी  ने किया।
  उक्त कार्य कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल द्वारा कराया जाएगा । उक्त कार्य करने के लिए मूल्यांकित धनराशि 106.51 लाख रुपए है।
   अब जल्द से जल्द मंदिर का कायाकल्प हो जाएगा यह मंदिर गोमती नदी के पास स्थित है बगल में छोटा काशी मंदिर भी है इस मंदिर के निर्माण से पर्यटन की दृष्टि से भी लाभ मिलेगा।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें