जौनपुर जिले के शाहगंज में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जौनपुर जिले के शाहगंज में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस – शाहगंज जौनपुर

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ले में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानिए क्या है मामला


प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी आंशू यादव (25) पुत्री अल्गू यादव शाहगंज नगर के मुख्य मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान में कार्यरत थी। वह पुरानी बाजार मोहल्ले में डॉ. जेपी दूबे गली स्थित जवाहर लाल प्रजापति के मकान में किराये पर रहकर नौकरी करती थी।


बताया जाता है कि सोमवार रात काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आस—पास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो युवती का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया तथा आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में युवती के पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें