गुरुओं के सानिध्य में करन पार्थ ने मनाया जन्मदिन – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुओं के सानिध्य में करन पार्थ ने मनाया जन्मदिन


शाहगंज, जौनपुर।
नगर क्षेत्र में करन पार्थ ने अपना जन्मदिन गुरुओं एवं योग साधकों के सानिध्य में सादगी और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में पतंजलि योग पीठ शाहगंज इकाई के उपाध्यक्ष योगगुरु शिवकुमार यादव तथा इकाई के कोषाध्यक्ष योगाचार्य ओमप्रकाश चौबे विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों योगाचार्यों ने करन पार्थ को आशीर्वाद देते हुए स्वस्थ, सफल एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं।


बताया गया कि करन पार्थ पढ़ाई के साथ-साथ योग एवं संगीत के क्षेत्र में भी विशेष रुचि रखते हैं। संगीत के क्षेत्र में उन्होंने कई पुरस्कार अपने नाम कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी उपलब्धियों की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में योग साधक भी उपस्थित रहे। सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें