विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव में रविवार को जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस आईआर) का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह उपस्थित रहे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बड़ागांव के कुल पांच भाग का निरीक्षण किया। विशेष तौर पर बीएलओ घर-घर पहुंच गणना प्रपत्र मतदाताओं को पहुंचा रहे हैं कि नहीं इसें परखा गया।

डीएम ने मौके पर आयें पचास लोगों को दो प्रति में गणना प्रपत्र दें इसे सम्पूर्ण रुप से भर कर बीएलओ को देने को कहा। बताया दो नवीनतम फोटो चस्पा कर पूर्ण रुप से जानकारी उपलब्ध करायें।

प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार दिसम्बर है। नौ दिसम्बर को सूची जारी होगा। वहीं तहसीलदार ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज जानकारी का घर घर जाकर सर्वेक्षण किया जाना है। दावा और आपत्ति के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
इस दौरान नायब तहसीलदार पियूष कुमार, सुपरवाइजर शैलेन्द्र सिंह समेत बीएलओ पार्टी एजेंट ग्राम प्रधान एवं मतदाता मौजूद रहे।

बड़ागांव स्थित पोलिंग बूथ पर एसआईआर प्रगति का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डा दिनेश चंद्र साथ में एसडीएम कुणाल गौरव व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह व नायब तहसीलदार पीयूष सिंह व सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार सिंह, लेखपाल प्रीति सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।










