स्प्लेंडर व बुलट मे हुई भिड़ंत चार लोग घायल – खुटहन शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्प्लेंडर व बुलट मे हुई भिड़ंत चार लोग घायल

खुटहन( जौनपुर ) 25 अक्टूबर बनुवाडीह गाँव के पास मोटरसाइकिल व बुलट के आमने सामने टक्कर मे चार लोग बुरी तरह से घायल हो गये।


बद्दोपुर निवासी अमन गौतम पुत्र जय प्रकाश( 16) प्रिन्स पुत्र गुगु राजभर (16) अंशु पुत्र छोटेलाल गौतम (17) अपनी मोटरसाइकिल से खुटहन ग्राम विकास इन्टर कालेज मे परीक्षा देकर घर जा रहे थे।

शाहगंज की तरफ से धमौर गांव निवासी इलियास पुत्र अब्बास अपनी पत्नी के साथ आ रहे थे | अचानक जा भिडे और गम्भीर रूप से घायल हो गये।

मौके पर लोगो  ने 108 की मदद लेना चाहा लेकिन घंटो नही आयी तब लोग ईरिक्सा से सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र खुटहन ले गये जहाँ डाक्टरो ने इलियास,  अमन, अंशु,की हालत गगभीर देखते हुए तत्काल जौनपुर के लिए रेफर कर दिया ।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें