राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत योग कार्यक्रम का आयोजन – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत योग कार्यक्रम का आयोजन
योग गुरु ओम प्रकाश चौबे व बालयोगी करन गुरू “पार्थ” ने छात्राओं को कराया विभिन्न आसनों का अभ्यास

शाहगंज (जौनपुर)।
मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में एक दिवसीय “योग कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं में शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में बतौर योग गुरु श्री ओम प्रकाश चौबे एवं श्री बालयोगी करन गुरू “पार्थ” ने छात्राओं को योग के महत्व से परिचित कराते हुए विभिन्न योगासन जैसे पद्मासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति आदि का अभ्यास कराया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया और बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी एकाग्र और शांत बनाता है।

इस अवसर पर मिशन शक्ति संयोजक डॉ. सर्वजीत सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिवाजी सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. रमेश चन्द्र, प्रो. अखिलेश, प्रो. अजय शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक राजबहादुर, सुरेश, रत्नेश , संतोष, योगेंद्र एवं अनुराग सहित समस्त महाविद्यालय परिवार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. संजय कुमार ने सभी उपस्थित जनों एवं योग गुरुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमारे जीवन को संतुलित, अनुशासित और स्वस्थ बनाता है।”

महाविद्यालय परिसर में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और यह संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएगी।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें