जिलाधिकारी जौनपुर ने स्वामित्व योजना के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी जौनपुर ने स्वामित्व योजना के सम्बन्ध में की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में स्वामित्व योजना के संबंध में समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने समस्त तहसीलदार से ड्रोन सर्वे, अंतिम घरौनी बनने की स्थिति, प्रक्रिया, आ रही समस्याओं इत्यादि के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जितनी घरौनी जनरेट हो गई है, उन्हें 03 दिन के भीतर वितरण कराना सुनिश्चित करें।


इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देशित दिए कि निर्विवाद वरासत के प्रकरण में आनावश्यक रूप से निरस्त न किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि जितने भी राजस्व से जुड़े योजनाएं है उसमें प्रगति लाएं। गरीब असहाय से संबंधित प्रकरण में त्वरित गति से निस्तारण किया जाय।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अंबस्ट, समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, कानूनगो व लेखपाल के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें