रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर योगी सरकार की ओर से सभी बहनों को तीन दिन रोडवेज बस में फ्री यात्रा – लखनऊ उत्तर प्रदेश Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर योगी सरकार की ओर से सभी बहनों को तीन दिन रोडवेज बस में फ्री यात्रा

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बहनों और बेटियों के लिए खास सौगात का ऐलान किया है। 8 अगस्त की सुबह से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक, यूपी रोडवेज की सभी बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार शाम अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो।

सीएम योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि रक्षाबंधन के दौरान कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके लिए नगरीय क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक प्रबंधन और राज्य मार्गों पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बैठक में प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

रक्षाबंधन के मौके पर हर बार की तरह इस साल भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने बहनों को मुफ्त बस यात्रा का गिफ्ट दिया है। इस बार आठ अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) और नगरीय बस सेवाओं में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को इसका ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने परिवहन विभाग को पर्याप्त संख्या में बसें संचालित करने का आदेश दिया है.

पिछले कुछ सालों से यूपी सरकार हर रक्षाबंधन पर बहनों के लिए बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करती रही है। सीएम योगी द्वारा इस बार जारी आदेश में कहा गया है कि रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह 6 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक UPSRTC की बसों और नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं-बहनों हेतु निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में बसें चलाई जाएं। नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी जाम की स्थिति न होने पाए। राज्य मार्गों व अन्य मार्गों में पेट्रोलिंग की जाए।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को तीन दिन मुफ्त यात्रा का तोहफा


सीएम ने रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 8 अगस्त की सुबह से 10 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक यूपीएसआरटीसी व नगरीय बस सेवा की बसों में माताओं-बहनों को निःशुल्क यात्रा की घोषणा करने के साथ पर्याप्त मात्रा में बसें संचालित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकली जाए। स्कूल, कॉलेजों,डिग्री कॉलेजों व अन्य संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित करें। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य रूप से सभी जगह तिरंगा फहराया जाए तथा राष्ट्रगान गया जाए। हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय अभियान से हर नागरिक को जुड़ना चाहिए। विगत वर्षों में यूपी का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस वर्ष प्रदेश में 4.60 करोड़ तिरंगों को फहराया जाना है। आगामी 8 अगस्त तक तिरंगा बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। 9 अगस्त से 12 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा महोत्सव व मेला का आयोजन हो।

ब्यूरो चीफ पंकज कुमार गुप्ता जालौन उत्तर प्रदेश Purvanchal24x7 News

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें