बगीचे में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बगीचे में युवक को गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर। जिले के तेजीबाज़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात जंगीपुर गांव निवासी छोटेलाल पुत्र स्वर्गीय बांकेलाल के साथ हुई, जिसकी लाश गांव के पास स्थित बगीचे में बरामद हुई।



सूत्रों के अनुसार, कुछ अज्ञात लोग सुबह लगभग 10:00 बजे युवक को उसके घर से बुलाकर पास के बगीचे में ले गए, जहाँ सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों को घटना की जानकारी काफी देर से मिली, और हैरानी की बात यह रही कि पुलिस को भी सूचना देर से दी गई।



घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी तेजीबाजार दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए सघन जांच में जुटी है और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।



स्थानीय ग्रामीणों में इस हत्या को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें