शाहगंज निजामपुर जनसेवा केंद्र लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनसेवा केंद्र लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज निजामपुर स्थित जनसेवा केंद्र लूटकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी का ममेरा भाई पकड़ लिया गया। पहले केंद्र संचालक से लैपटॉप की लूट की गई और फिर गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई थी।

निजामपुर स्थित जनसेवा केंद्र पर हुए लैपटॉप लूट और संचालक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को एक और सफलता मिली है। घटना में फरार चल रहे एक और आरोपी को गुरुवार को सुबह खुटहन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बद्दौपुर गांव निवासी प्रिंस राज पुत्र संग्राम गौतम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि वह इस लूटकांड के मुख्य आरोपी रोबिन कुमार (निवासी तहबरपुर भिलौली, आजमगढ़) का ममेरा भाई है।

उसी ने जनसेवा केंद्र की जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई थी। वारदात के दिन वह भी अपनी बाइक से बदमाशों के साथ मौजूद था। लूट के बाद बदमाशों ने उसे कॉल कर घटना की सूचना भी दी थी। दरअसल 6 जून को कौड़िया गांव निवासी मोहम्मद सऊद के जनसेवा केंद्र पर चारपहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने लैपटॉप लूटकर भागते समय संचालक को गोली मार दी थी।

मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बीते सोमवार को पुलिस मुठभेड़ में छह आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार और लूटे गए लैपटॉप सहित गिरफ्तार किया गया था, जिनमें दो को गोली लगी थी। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में यह ताजा गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी प्रिंस राज को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Comment

और पढ़ें