जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत चार की मौत – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जौनपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन बच्चों समेत चार की मौत

जिले के चंदवक थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की शाम बारिश के दौरान काशीदासपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे गांव के पास स्थित आम के बाग में आम बीन रहे थे। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की सूचना पर चंदवक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हैं।

वहीं इसी थाना क्षेत्र के करनेहुआ गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक अन्य युवक की भी जान चली गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय ब्रजेश राजभर के रूप में हुई है। इस हादसे से उनके परिजनों में भी शोक का माहौल है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें