समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिए पारदर्शी निस्तारण के निर्देश – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिए पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

गौराबादशाहपुर थाने पर समाधान दिवस का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिए पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार को थाना गौराबादशाहपुर परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों की विभिन्न शिकायतों को सुनते हुए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
समाधान दिवस पर कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिनमें से 08 मामले राजस्व विभाग से और 02 मामले पुलिस विभाग से संबंधित थे। मौके पर ही एक मामले का तत्काल निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता एवं न्यायसंगत तरीके से समयबद्ध रूप में किया जाए, ताकि जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय, राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें