नादान परिंदे साहित्य मंच द्वारा पत्रकार आनंद सिंह अन्ना सम्मानित – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नादान परिंदे साहित्य मंच द्वारा पत्रकार आनंद सिंह अन्ना सम्मानित
जिला संवाददाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24 * 7 न्यूज़
वाराणसी उत्तर प्रदेश


वाराणसी। दिनांक 30 मई, लंका स्थित शिव शक्ति कॉम्प्लेक्स स्थित हेल्थ इनर जिम के प्रांगण में नादान परिंदे साहित्य मंच के संस्थापक, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ सुभाष चन्द्रा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्रा ने पत्रकार आनंद सिंह अन्ना काशी का न्यूज वाराणसी ब्यूरो चीफ, पत्रकार मुकेश पाण्डेय, पत्रकार जमील अख्तर, पत्रकार धनेश्वर साहनी सहित एक दर्जन पत्रकारों को अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह, रुद्राक्ष माला एवं पेन, डायरी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने कहा कि आज के दौर में एक सच्ची पत्रकारिता करना पत्रकारों के लिए खतरा से कम नहीं है, इसके बावजूद पत्रकार गण अपने कलम की ताकत आज भी दिखा रहे हैं, ऐसे में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का नादान परिंदे साहित्य मंच द्वारा सम्मान करना गौरवपूर्ण है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें