पाक महिने रमज़ान से संबंधित कुछ विशेष जानकारी – राजकुमार अश्क Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाक महिने रमज़ान से संबंधित कुछ विशेष जानकारी *राजकुमार अश्क*

दुनिया का कोई भी मजहब हो हमें सिर्फ एक ही पैगाम देता है कि ऐ इंसान आपस में मुहब्बत कर। हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई सभी धर्मों में एक ही बात सब ने कही है ऐ खुदा के बनाए हुए नेक बंदो एक दूसरे से मुहब्बत करो, नेकी के रास्ते पर चलो। खुदा लोगों के दिलो में बसता है, उसे वहाँ तलाश करो, वह ज़रूर मिलेगा।
इसी भाई चारे आपसी प्रेम,यतीमों मजलूमों, की मदद करने का पैगाम देता हैं यह रमज़ान का पाक महीना। आज हम इसके इतिहास इसके अर्थ तथा इसके पीछे की छिपी हकीकत पर रोशनी डालने का प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है हमारे पाठकों को यह जानकारी पसंद आएगी।


उपवास रखना या व्रत रखना सभी धर्मों में एक समान कहा गया हैं, सिर्फ इसके तरीके अलग अलग बताए गये हैं। उसी तरह इस्लाम धर्म में भी उपवास रखने की बात कही गई है, जिसे रोजा कहा जाता है।
इस्लाम धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस पाक महीने में खुदा अपनी रहमतों का दरवाजा खोल देता है,और एक माह के लिए जहन्नुम यानि नरक के दरवाजे पर जंजीर लगा कर बंद कर देता है।इस मुकद्दस महीने में की जाने वाली इबादत(प्रार्थना) का सवाब (पुण्य) कई गुना बढ़ जाता है। खुदा की पनाह में आए हुए हर शख्स को माफी मिल जाती है, और वह पाक साफ़ होकर फिर से निखर जाता है।
रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना माना जाता है, इससे ज्यादा पाक और मुकद्दस कोई भी महीना नही माना जाता है।इस्लाम धर्म में पांच जरुरी फर्ज खूदा ने फरमाया है जिसे हर मुसलमान को करना पड़ता है
1- शहादा (कलमा)
2- नमाज़
3- रोजा
4- जकात और
5- हज. जिसमें से रोजा रखना हर बालिग मुसलमान के लिए जरूरी है। इस महीने की जानें वाली खुदा की इबादत के नियम बहुत ही सख्त बनाए गयें है। इसी कारण ऐसा माना जाता है कि इस महीने में जो भी इबादत की जाती है उसका सवाब (पुण्य) 70 गुना ज्यादा मिलता है।


रमज़ान उपवास, इबादत के साथ साथ खुद के संयम, खुद को परखने का भी महीना माना जाता है।इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक सन् 2 हिजरी में अल्लाह के हुक्म से हर बालिग पर रोजा रखना फर्ज किया गया। इसी पाक महीने में इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र किताब कुरआन का भी नाजिल हुआ था। रमजान के आखिरी हिस्से में 21,23,25,27,29 मे से कोई एक रात लैलतुल कद्र होती है, इसी दिन कुर आन को नाजिल किया गया था.
रोजा रखने की छुट वैसे तो हर बालिग मुसलमान के लिए रोजा रखना जरूरी होता है, मगर फिर भी कुछ खास लोगों को इससे छुट भी दी गई है, जैसे कोई शख्स अगर बिमार हो, या खाली पेट रहने से बिमारी बढ़ने का खतरा हो, इसके अलावा जो औरत माँ बनने वाली हो, जो औरत अपनी औलाद को दूध पिलाती हो या कोई बहुत ही बुढा हो, ऐसे लोगों पर रोजा रखना फर्ज नहीं है।


सहरी– रोजा सहर (भोर )के वक्त जिसे फज्र भी कहा जाता है, से शुरू होकर मगरिब की अजा़न तक होता है. सहर का मतलब होता है अलसुबह जिस वक्त रोजा रखने की नीयत बांधते है। इस वक्त कुछ खाना खाकर जिसे सहरी कह कर पुकारा जाता है हर मुसलमान नियत बाॅधता हैं, इसका एक मतलब यह भी हो सकता है बंदिश अगर रोजा रखने की एक बार नीयत बांध ली गई तो फिर रोजा को तोडा़ नही जा सकता है, अगर ऐसा किया जाता है तो यह खुदा की निंगाह में गुनाहे अजी़म है.
इफ्तारी इफ्तारी का मतलब होता है किसी बंदिश को खोलना, जो शख्स रोजा रखता है, उसे पुरे दिन कुछ भी खाने पीने पर पुरी तरह बंदिश लगी रहती है, शाम के वक्त मग़रिब की अजा़न होतें ही यह बंदिश खत्म हो जाती है, और रोजेदार कुछ भी खा पी सकता है। खजूर से इफ्तार यानि रोजा खोलने को अफजल यानि शुभ माना जाता है.
तराबीह रमज़ान के पाक महीने में खुदा की एक विशेष लम्बी नमाज़ के जरिए इबादत की जाती है जिसे तराबीह कहा जाता है. यह 20 रकआत की होती है. लम्बी नमाज़ होने के कारण 4 रकात बाद थोड़ा वक्त बैठ कर राहत का होता है उसे ही तराबीह कहा जाता है.
वैज्ञानिक आधार
रोजा रखने से अनेक बिमारियों से होता है बचाव
तो आइए जानते हैं कि रोजा रखना सिर्फ एक धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी बहुत फायदेमंद है।


कैंसर से बचाव एक रिसर्च के अनुसार अगर कोई साल में 20 से 25 दिन 8 से 10 घंटे बिना कुछ खाएं पिए रहता है तो उसे शरीर में पैदा होने वाले कैंसर के कारक मरने लगते हैं जापानी साइंटिस्ट डाॅक्टर यशरा आशमी जिनको साल 2016 में मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार मिला था उन्होंने ने भी अगर कोई इंसान साल में 20 से 25 से दिन 8 से 10 घंटे अगर भूखा प्यासा रहें तो उसे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।
इसी तरह हमारे गलत खानपान के कारण आज हार्ट जैसी गंभीर बिमारी विकराल रूप लेती जा रही है। रोजा रखने से इस बिमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है।
रोजा रखने से इंसान का दिमाग भी तेज होता है इससे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्द्रेस, इंफ्लामेशन, ब्लड शुगर और इंसुलिन में सुधार होता है जिससे दिमाग को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलती है।


मोटापा को सभी बिमारियों का जड़ कहा जाता है मगर यदि आप रोजा रखते हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। लम्बे समय तक भूखे रहने से शरीर में जमा हुआ फैट (चर्बी) तेजी से घटने लगता है और शरीर हल्का होने लगता है।
इन सबके अतिरिक्त अनेक ऐसे तत्व है जो शरीर के लिए नुकसान दायक वह सब समाप्त होने लगते हैं और हमारें शरीर स्फूर्ति आने लगती है।
इस्लामिक महीनों के नाम– 1-मुहर्रम, 2-सफर, 3-रबी उल अव्वल, 4-रबी उल सानी, या रबी उल आखिर, 5-जमादिल अव्वल, 6-जमादी उल आखिर,7- रजब, 8-शाबान 9-रमज़ान, 10-शव्वाल, 11-जिल्काद, 12-जिल्हिज्ज.
उपरोक्त दी गयी जानकारी विभिन्न स्रोतों एवं लोगों की निजी जानकारी द्वारा संकलित है

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Comment

और पढ़ें