मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाला किसान गिरफ्तार – खुटहन शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाला किसान गिरफ्तार

संवाददाता आकाश सोनी
खुटहन, जौनपुर। शेखअसरफपुर गांव में चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने और आत्महत्या की धमकी देने वाले किसान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को किसान सतीश यादव गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद वह नीचे उतरा था।

इस मामले में लेखपाल और पंचायत अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, धमकी देने तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार टावर पर चढ़ने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुए थे।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें