संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज जांच पड़ताल में जुटी
जौनपुरके शाहगंज में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर से गॉंव भर सनसनी फैल गयी।जानकारी के अनुसार कोतवाली शाहगंज के ग्राम डोमनपुर निवासी 22 वर्षीय सौरभ यादव पुत्र राम आगरे यादव गाज़ियाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।एक माह पूर्व वह अपने गॉंव डोमनपुर आया था।और खेती बाड़ी करता था।गुरुवार की रात खाना पीना खाकर वह सो गया।

शुक्रवार की सुबह जब परिजन उसे उठाने गए तो उसकी शरीर मे कोई हरकत न देख कर घबरा गए तत्काल उपचार हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतू मोर्चरी हाउस भेज कर आगे की विधिक कार्यवाई में जुट गई।










