दुल्हा हत्याकांड:: जिला पंचायत सदस्य समेत आठ लोगों को गिरफ्तार – खेतासराय जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला पंचायत सदस्य समेत आठ लोगों को गिरफ्तार – खेतासराय जौनपुर

खेतासराय में दूल्हा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित कर दबिश तेज कर दी है। इसी क्रम में खेतासराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के नामजद आरोपियों को शरण देने और फरार होने में मदद करने वाले एक जिला पंचायत सदस्य समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार

सरेराह दूल्हे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इन आरोपियों पर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी सोंगर गांव के जे मोड़ स्थित कब्रिस्तान के पास छिपे हुए थे और उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा शरण दी जा रही थी

पुलिस ने की कार्रवाई,आठ की गिरफ्तारी


इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रामजीत विन्द (मनेछा), आदित्य गौतम (यूनुसपुर), कमलेश यादव (सोधी), गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर (निवासी तरसांवा), जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर (जपटापुर) तथा बृजमोहन विन्द (सन्दहा) शामिल हैं।



पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ अपराधियों को शरण देने, उन्हें सजा से बचाने का प्रयास करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अपराध के लिए उकसाने, झूठी जानकारी देने और जांच को प्रभावित करने जैसी गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई है।


यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. तारिक अंसारी, संजय कुमार पांडेय, ब्रजेश मिश्रा, संदीप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

थानाध्यक्ष खेतासराय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-90/2026 धारा 103(1) बीएनएस  में वांछित चल रहे अभियुक्तगण जिनके विरूद्ध श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षख महोदय द्वारा 25000 -25000 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है को सोंगर मोड के पास बने कब्रिस्तान के पास शरण देने वाले उन्हे भगाने में सहयोग करने वाले अभियुक्तगणो में से 08 अभियुक्तो को  गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियुक्तगणो के विरूद्ध मु0अ0सं0 91/2026 धारा 253, 212, 132, 109, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस पंजीकृत कर गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.रामजीत विन्द पुत्र राम अचल विन्द निवासी ग्राम मनेछा थाना खेतासराय जिला जौनपुर।
2.आदित्य गौतम पुत्र स्व0 ओम प्रकाश ग्राम यूनुसपुर थाना खेतासराय जिला जौनपुर। 
3.कमलेश यादव पुत्र बाबू नंदन यादव ग्राम सोधी थाना खेतासराय जिला जौनपुर।
4.गुलशन राजभर पुत्र विक्रम राजभर नि0 ग्राम तरसांवा थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।  
5.साहिल राजभर पुत्र महेन्द्र राजभर ग्राम तरसांवा थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।
6.सचिन राजभर पुत्र अवधेश राजभर ग्राम तरसांवा थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।
7.शोले राजभर पुत्र जिया लाल राजभर ग्राम जपटापुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।  
8.बृजमोहन विन्द पुत्र श्रीपति नि0 ग्राम सन्दहा थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।
2.व0उ0नि0 मो0 तारिक अंसारी थाना खेतासराय जौनपुर।
3.उ0नि0 संजय कुमार पाण्डेय थाना खेतासराय जौनपुर।
4.हे0का0 अम्बिका यादव, हे0का0 राजकुमार यादव, थाना खेतासराय जौनपुर।
5.का0 प्रभाकर यादव, का0 बृजेश कुमार मिश्रा,का0 आशुतोष तिवारी , का0 न्यायधीश वर्मा का0 प्रदीप कुमार , 6.रि0आ0 गौरव तोमर, रि0आ0 अरुण कुमार जायसवाल थाना खेतासराय जौनपुर।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें