महिला बिल पर आक्रोश भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली जन आक्रोश रैली

संवाददाता आकाश सोनी
खुटहन जौनपुर। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में बुधवार को महिला जन आक्रोश कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जिसके बाद क्षेत्र में महिलाओं ने जन आक्रोश रैली आक्रोश जाहिर किया।

रैली में दर्जनों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। रैली के माध्यम से उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि महिला बिल पास न होने से कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है।

इसी को लेकर में जिले में तमाम स्थानों पर जगह-जगह महिलाओ के द्वारा आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर पहल की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव , जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह , किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष बसंत लाल मौर्य, मंडल महामंत्री अजय सिंह राजू, रविकांत विश्वकर्मा, मोनू पांडेय, उमेश सिंह, ऊषा गौतम, सुनीता, बिंदू वर्मा, नीलम आदि मौजूद रहीं।










