शाहगंज पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहगंज पुलिस ने जहरखुरानी गिरोह के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। थाना शाहगंज व थाना खेतासराय की संयुक्त पुलिस द्वारा जहरखुरानी करने वाले गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कारतूस, नशीला पाउडर व दो चार पहिया वाहन बरामद करने का दावा किया गया है।


पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान चिरैया मोड़ बिलार मऊ रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आकाश के कब्जे से तमन्चा, अभियुक्त हनुमान के कब्जे से 198 ग्राम नशीला पाउडर व एक डीबिया में नशीला टिकिया बरामद हुआ तथा घटना में प्रयुक्त अल्टो कार व जहरखुरानी से मिले माल को बेचकर मिले पैसे से खरीदी गई एक स्वीफ्ट कार बरामद हुई।


पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि हमलोग ट्रेन व बसों से उतरने वाले यात्रियो व रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहे व्यक्तियों को वाहन की सुविधा के नाम पर अपनी चार पहिया गाडी बुलाकर उसमे बैठा लेते है तथा उन्हे बहाने से किसी खाने पीने वाले वस्तु में यही नशीला पाउडर व नशीला टिकिया देकर बेहोश करके उनका सामान ले लेते है तथा उनको रास्ते में उतार देते है। दौरान गिरफ्तारी एक अभियुक्त मौके का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

अभियुक्तगण द्वारा इस जनपद के साथ अन्य जनपदों में भी जहर खुरानी का कार्य किया जाता है। गिरफ्तार अभियुक्त हनुमान निषाद पुत्र निहोर निषाद निवासी शम्भूपुर बलुअहवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, अंकित निषाद पुत्र हनुमान निषाद निवासी शम्भूपुर बलुअहवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़। आकाश उर्फ गुलशन यादव पुत्र देवमन यादव निवासी मनोगा का पूरा ( त्रिपुरारपुर अयमा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ के खिलाफ दर्जनों मुकदमे है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें