बालेंद्र शाह बने नेपाल के नए प्रधानमंत्री
नेपाल में 36 साल के बालेन शाह प्रधानमंत्री बने हैं। नेपाल के लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। बालेन ने तय किया है कि वह अपनी कैबिनेट में नई उम्र के नेताओं को मंत्री बनाएंगे।

करीब 10 मंत्री ऐसे होंगे जो 40 साल से कम उम्र के होंगे। इन सबको जरूरी विभाग दिया जाएगा, जैसे शिक्षा, श्रम, गृह जैसा। यानी नेपाल का फैसला GEN-Z के हाथों में होगा।
बालेन शाह की छवि आक्रामक नेता के रूप में है। चुनाव से पहले कहते थे- जो सड़क 5 साल के लिए बनाई गई है, वह अगर 2 साल में टूट रही है तो बनाने वाले दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

बालेन का निगेटिव पक्ष यह है कि वह भारत के प्रति दोस्ताना रवैया नहीं रखते। मैप के साथ छेड़छाड़ करते रहे हैं। चीन के साथ नजदीकी भारत के लिए थोड़ी सी चिंता की बात है।
नेपाल में लंबे वक्त बाद स्थायी सरकार बनी है, देखना होगा कि यह कैसे काम करती है। अगर सफल रही तो दुनिया के और देशों में युवाओं को सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार करेगी।










