एक दिन की तहसीलदार बनी सारा चौधरी, अधिशासी अधिकारी को दिया निर्देश – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक दिन की तहसीलदार बनी सारा चौधरी, अधिशासी अधिकारी को दिया निर्देश – शाहगंज जौनपुर

मिशन शक्ति 5.0 के तहत शनिवार को शिवब्रत स्कूल की इंटरमीडिएट की मेधावी छात्रा 15 वर्षीय सारा चौधरी पुत्री राकेश चौधरी निवासी सुरिस को एक दिन के लिए तहसीलदार बनाया गया।
सुबह तहसीलदार आशीष सिंह, कानूनगो संजय सिंह और लेखपाल संजय कुमार,लेखपाल ऋतुराज चौधरी,भावेश एडवोकेट ने उनका स्वागत किया।

सारा ने तहसीलदार की कुर्सी संभालकर फरियादियों की समस्याएँ सुनीं ।जिसमे ज़मीन सम्बन्धी मामलों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उनकी समझदारी और तत्परता देखकर सभी प्रभावित हुए।

सुरिस गांव निवासी व शिवव्रत सिंह चिल्ड्रेन अकादमी की कक्षा 12 की छात्रा सारा चौधरी पुत्री राकेश चौधरी तहसीलदार की कुर्सी संभालते ही फरियादियों से रुबरु हुईं। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक कुल 12 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। भादी, सुरिस, गोड़िला, ठकठौलिया से जमीन, चक मार्ग, नाली, जल निकासी व खतौनी पर छूटे आदेश का अनुपालन कराने के मामले सामने आए। जिसपर छात्रा ने लेखपाल, पुलिस आदि को त्वरित निस्तारण का आदेश दिया।

छात्रा ने बताया कि ईओ प्रदीप गिरी से वार्ता हुई, उन्होंने बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाकर बंदरों को पकड़वाने का बंदोबस्त करने का आश्वासन दिए हैं। छात्रा ने कहा कि एक दिन के लिए तहसीलदार बनने पर काफी खुशी मिली, लोगों की समस्या सुनकर समाज की जो जानकारी हुई वो किताबी ज्ञान से अलग रही।

नगर में बढ़ते बंदरों के आतंक की शिकायत पर सारा ने तत्काल नगर पालिका अधिकारी को फोन कर बंदरों को पकड़वाने और सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के आदेश दिए। इस त्वरित निर्णय पर तहसील परिसर तालियों से गूंज उठा।

सारा चौधरी ने कहा कि “अफसर बनने का मतलब जनता की समस्याएँ सुनकर उनका समाधान करना है।”

तहसीलदार आशीष सिंह ने कहा कि यह पहल छात्राओं के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने वाली है।
दिनभर के अनुभव के बाद सारा ने साबित किया कि बेटियाँ अवसर मिलने पर हर जिम्मेदारी बखूबी निभा सकती हैं।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें