मूर्ति विसर्जन जुलूस पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल,जांच की मांग – शाहगंज जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मूर्ति विसर्जन जुलूस पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल,जांच की मांग

जौनपुर जिले के शाहगंज नगर में शनिवार की देर रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस व श्रद्धालुओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाचते युवकों पर पुलिस लाठीचार्ज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नगर में शनिवार की देर रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस व श्रद्धालुओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाचते युवकों पर पुलिस लाठीचार्ज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। हालांकि हम वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।

विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर नाचते युवकों पर पुलिस लाठीचार्ज किए जाने का वीडियो



नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों से शनिवार की देर रात विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान नगर के मुख्य मार्ग पर कुछ युवकों के नृत्य को लेकर पुलिस व श्रद्धालुओं में कहासुनी हो गई। पुलिस ने इस दौरान लाठीचार्ज कर दिया और दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उधर, नगरवासियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

शाहगंज विधानसभा के विधायक रमेश सिंह ने कहा कि पुलिस का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

दिनांक-04.10.2025 को थाना शाहगंज अंतर्गत नोनहट्टा में शोभा यात्रा निकालने के दौरान युवको द्वारा डीजे पर डांस को लेकर आपस में मारपीट से सम्बन्धित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी शाहगंज, श्री अजीत सिंह चौहान की बाइट।
Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें