ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट बस, चार श्रद्धालुओं की मौत, नौ घायल – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट बस, चार श्रद्धालुओं की मौत, नौ घायल

जौनपुर। अयोध्या से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित होकर बस एक ट्रेलर से जा टकराई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के मुताबिक बस में छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालु सवार थे। हादसे के समय बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घटना लाईन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार स्वयं मौके पर पहुँचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें