लोक जनशक्ति पार्टी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस – वाराणसी Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोक जनशक्ति पार्टी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।
जिला सावंदाता विवेक सिनहा
पूर्वांचल 24*7 न्यूज़
वाराणसी उत्तरप्रदेश


वाराणसी दिनांक 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वाराणसी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकाघाट पानी टंकी स्थित गांधी शिशु उद्यान में झंडारोहण कर 79 वां स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि देवेश कुमार सिंह प्रदेश महासचिव/वाराणसी मंडल प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह द्वारा झंडारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय गान हुआ। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम बिरहा मे देशभक्ति लोकगीतों के गायन से लोगों में जोश भर दिया।

जिलाध्यक्ष द्वारा गायक कलाकारों को अंगवस्त्र एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि देश के हर नागरिक को राष्ट्र के उन्नति में तथा भारत को विश्व गुरु बनाने में अपनी योगदान देना चाहिए। समारोह में मुख्य रूप से देवेश कुमार सिंह प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष रिम्पी सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे, अभिषेक जायसवाल, सनी कुमार सोनकर, रवीश बरनवाल, राकेश सोनकर, अब्दुल, राहुल राज, मदन यादव पहलवान, रोहित विश्वकर्मा, सुनीता चौहान, रागिनी सिंह, प्रियंका, उमरावती, नीतू विश्वकर्मा, गिरजेश शर्मा, छोटेलाल पासवान, अरविंद कुमार सिंह, नीमा साहनी, मनोज सिन्हा, आनंद शर्मा, राकेश उपाध्याय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें