ट्रेलर के चपेट मे आने से दो की मौत एक घायल – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेलर के चपेट मे आने से दो की मौत एक घायल


जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना मोड़ पर आज मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 बजे ट्रेलर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो की मौत एक घायल ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार ट्रेलर पुलिस के कब्ज़े मे मृतक में अमला यादव 55 वर्ष मोहित यादव 22 वर्ष पुत्र स्वर्गिय शंकर यादव घायल रेहान अंसारी 19 वर्ष सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के काजी बजार पतहना एक ही गांव के रहने वाले थे तीनो लोग।

प्राप्त जानकारी के अनुसार8 जून को अमला यादव की भतीजी की शादी है एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर शादी का सामान सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार बाजार सामान लेने जा रहे थे।

जैसे ही वह पतहना मोड़ के पास पहुंचें सामने से आ रही ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गयी जहां पर दो की मौके पर मौत हो गई एक घायल हो गया सभी घायलों को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।

जहाँ पर डॉक्टर ने देखते ही अमला यादव मोहित यादव मृत्यु घोषत कर दिया घायल रेहान का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है सराय ख्वाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें