जौनपुर जिलाधिकारी की बेटी आस्था सिंह को एम.ए. इकोनॉमिक्स में टॉप करने पर स्वर्ण पदक – जौनपुर Purvanchal 24×7 News

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जौनपुर जिलाधिकारी की बेटी आस्था सिंह को एम.ए. इकोनॉमिक्स में टॉप करने पर स्वर्ण पदक

जौनपुर। जिले के लिए गर्व का क्षण है कि जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद सिंह की बेटी आस्था सिंह ने एम.ए. इकोनॉमिक्स में टॉप कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्हें यह सम्मान सहारनपुर स्थित माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय की दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वयं आस्था सिंह को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। आस्था की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन हुआ है।

आस्था की सफलता से प्रेरित होकर छात्र-छात्राओं में भी उत्साह का माहौल है। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद सिंह ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का क्षण है और आस्था ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

Purvanchal 24x7
Author: Purvanchal 24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें